देश

BREAKING : UP में HMPV वायरस का पहला केस, लखनऊ में महिला मिली पॉजिटिव

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में HMPV वायरस (Human Metapneumovirus) का पहला केस सामने आया है. राजधानी लखनऊ में 60 साल की महिला पोजिटिव पाई गई है. महिला को KGMU में भर्ती कराया गया है. मामले की पुष्टि होने के बाद बुधवार को ही महिला को भर्ती करा दिया गया था. जानकारी के मुताबिक महिला बुखार से पीड़ित थी. उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बलरामपुर अस्पताल रेफर किया था. खबर लिखे जाने तक महिला की ट्रैवल हिस्ट्री के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई.

Related Articles

Back to top button