मछलियां बदल रहीं किस्मत: मछली पालन से आय को मिल रही रफ्तार, मुंगेली और कोरबा की महिलाएं हो रहीं खुशहाल, बघेल सरकार ने हाथों में थमाया आमदनी का जाल…
ये मेहनतकश और सरकार की सफल योजनाओं की तस्वीर है, जो खुशहाली की कहानी बयां कर रही है. ये हाथों में जाल और जाल में मंछलियां स्व सहायता समूह की तकदीर बदल रही हैं. यूं कहें कि सरकार की योजनाओं से जुड़कर खुद की किस्मत को उकेर रही हैं, जो अन्य महिलाओं के साथ समाज को संदेश दे रही हैं. भूपेश सरकार की ये योजनाएं गांव-गांव खुशहाली, उन्नति और मछली पालकों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर रही हैं. मछली पालकों की आमदनी में इजाफा को रफ्तार मिल रही है.
ये तस्वीरें कहीं और कि नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के कोरबा और मुंगेली जिले की हैं. जहां भूपेश सरकार की योजनाएं गांव, गली और हर उस शख्स तक पहुंच रही हैं, जहां विकास की जरूरत है. राज्य सरकार मछली पालन को कृषि का दर्जा प्रदान किया है. कोरबा और मुंगेली जिले में समूह की महिलाएं और पुरुष तालाबों में मछली पालन कर अपनी आमदनी को उड़ान दे रहे हैं.



