छत्तीसगढ़

कोरबा: पुटू की सब्जी खाने से एक ही परिवार के 4 लोग पड़े बीमार, आनन-फानन में अस्पताल में कराया गया भर्ती

कोरबा। बरसात आते ही पुटू मिलना शुरू हो गया है. वहीं कोरबा जिले में पुटू की सब्जी खाने से एक ही परिवार के 4 लोग बीमार पड़ गए हैं. पुटू खाने से सभी उल्टी दस्त से परेशान होने लगे. जिसके बाद हालत बिगड़ने पर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह मामला हरदी बाजार गांव का है.

मिली जानकारी के अनुसार, हरदी बाजार निवासी हरिश्चंद्र मिरी का परिवार शुक्रवार की रात पुटू की सब्जी बनाकर खाया और खाने के बाद परिवार सो रहा था. इसी बीच देर रात करीब 3 बजे परिवार के सदस्यों में अचानक पेट दर्द चालू हो गया. पेट दर्द चालू होते ही बेचैनी घबराहट होने लगा तबीयत बिगड़ते देख 4 लोगों को तत्काल हरदी बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जिसमें संगीता बाई मिरी, प्रेमलता मिरी, चंपा बाई मिरी एवं मुकेश कुमार मिरी को भर्ती तीनों गया. डाक्टर और स्टॉफ नर्स के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. चार लोगों में से एक संगीता बाई की हालत गंभीर है जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि जंगली सुवामुंडी नामक पुटू खाने से परिवार के लोग बीमार पड़े हैं. फिलहाल, सभी का इलाज जारी है.

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहायक चिकित्सा अधिकारी युधेश सांडे ने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि बारिश के समय जंगली पुटू ना खाएं और अपने आसपास को साफ सुथरा बनाकर रखें. गढ्ढों में पानी भरने ना दें इससे मच्छर पैदा होता है. जिससे अनेक प्रकार की बीमारियांहो जाती है. इसलिए अपने घर के आस-पास को स्वच्छ बनाए रखें. तबीयत खराब होने पर और सांप, बिच्छू काटने पर फूक झाड़ के चक्कर में ना पड़े तत्काल अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराएं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button