क्राइमछत्तीसगढ़

तस्करों से दो करोड़ से अधिक कीमत का गांजा हुआ जप्त , म.प्र. पन्ना जिले के दो गांजा तस्कर छत्तीसगढ़ महासमुन्द में हुए गिरफ्तार

तस्करों से दो करोड़ से अधिक कीमत का गांजा हुआ जप्त , म.प्र. पन्ना जिले के दो गांजा तस्कर छत्तीसगढ़ महासमुन्द में हुए गिरफ्तार

ओडिशा से तस्करी कर मध्यप्रदेश ले जा रहे थे गांजा

महासमुन्द – उड़ीसा से गांजा लाकर मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में खपाने वाले दो गांजा तस्करों को छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों तस्करों के कब्जे से 10 क्विंटल 50 किलो गांजा भी बरामद किया गया है। जप्त गांजा की कीमत 2 करोड 10 लाख रुपए आंकी गई है।

गांजा परिवहन में प्रयुक्त माजदा वाहन को भी जप्त किया गया है। पुलिस गिरफ्त में आए गांजा तस्कर पप्पू पाल उम्र 35 वर्ष निवासी बसई थाना पन्ना तथा दूसरा आरोपी लीलाधर पाल उम्र 33 वर्ष निवासी बसई जिला पन्ना मध्य प्रदेश के द्वारा उड़ीसा से तरबूज भरे माजदा वाहन में छिपाकर गांजा का परिवहन किया जा रहा था। जिसे महासमुन्द जिले के सरायपाली थाना क्षेत्र में पुलिस की मुस्तैदी से पकड़ लिया गया। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20 ख के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button