देश

GN Saibaba Death News: DU के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार, नक्सलियों से संबंध होने के आरोप में 10 साल रहे जेल में

हैदराबाद:  GN Saibaba Death News माओवादियों से कथित संबंधों के एक मामले में 10 साल जेल में रहने के बाद, महज सात महीने पहले बरी किये गए दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के पूर्व प्रोफेसर जी एन साईबाबा का शनिवार को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण यहां एक सरकारी अस्पताल में निधन हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी साईबाबा की आयु 50 वर्ष से अधिक थी।

GN Saibaba Death News अधिकारी ने बताया कि साईबाबा ने रात करीब नौ बजे अंतिम सांस ली। पित्ताशय में संक्रमण और स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याओं के कारण उनका निधन हो गया। इस वर्ष मार्च में बंबई उच्च न्यायालय ने साईबाबा को माओवादियों से कथित संबंध के मामले में बरी कर दिया था और कहा था कि अभियोजन पक्ष उनके खिलाफ आरोपों को साबित करने में विफल रहा।.

बता दें कि महाराष्ट्र पुलिस ने साईंबाबा पर प्रतिबंधित भाकपा माओवादी से संबंध होने का आरोप लगाया था, लेकिन बाद में बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था। डीयू में अंग्रेजी के प्रोफेसर, साईंबाबा को 2014 में महाराष्ट्र पुलिस द्वारा माओवादी समूहों से संबंध होने के संदेह में गिरफ्तार किए जाने के बाद कॉलेज से निलंबित कर दिया गया था।

गिरफ्तारी के बाद, साईंबाबा को नागपुर सेंट्रल जेल में कैद किया गया था। मार्च 2017 में, महाराष्ट्र की एक सत्र अदालत ने साईंबाबा और पांच अन्य लोगों – महेश तिर्की, पांडु नरोते, हेम मिश्रा, प्रशांत राही और विजय तिर्की को कथित माओवादी संबंधों और राष्ट्र के खिलाफ युद्ध छेड़ने वाली गतिविधियों में शामिल होने का दोषी पाया था। इस साल की शुरुआत में, बॉम्बे हाई कोर्ट से बरी किए जाने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था।Maharashtra Election 2024 date: कल हो सकता है महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव का ऐलान, रायपुर दक्षिण सीट के लिए उपचुनाव की भी हो सकती है घोषणा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button