छत्तीसगढ़

CG सक्ती में बकरा चोर गैंग पर शिकंजा: लग्जरी गाड़ियों से करते थे चोरी, चार गिरफ्तार और 2 शातिर फरार

सक्ती। पुलिस ने बकरा चोर गिरोह के चार लोगों को पकड़ने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने आरोपियों से 16 हजार रुपए नगद भी बरामद किया है. आरोपियों द्वारा सक्ती क्षेत्र से ही करीब सवा लाख रुपए के बकरा चोरी कर बेच चुके हैं.आरोपी बकरा चोरी करने के लिए आरोपी लग्जरी गाड़ियों का उपयोग करते थे. चोरी के बकरे को बिलासपुर के बकरा व्यापारी को बेचा करते थे. पुलिस के हाथ चोरी करने वाले चार आरोपी लग चुके हैं.

वहीं मामले में शामिल बिलासपुर का खरीदार और एक सहयोगी कुल दो और आरोपी फिलहाल फरार हैं. चोरी में उपयुक्त लग्जरी गाड़ियों की भी पुलिस पातासाजी कर रही है.

पकड़े गए आरोपी सक्ती, जांजगीर और बिलासपुर जिला के रहने वाले हैं. फिलहाल पुलिस ने आरोपीयों को खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button