Gold and Silver Today Rate : कम हुआ सोने-चांदी का भाव.. जल्दी बनवा लें अपना मनपसंद आभूषण, देखें आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली। Gold and Silver Today Rate : त्योहारी सीजन चल रहा है ऐसे में महिलाओं की पहली पसंद आभूषण होते हैं। अगर आप सोने व चांदी के गहने बनाने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार यहां रेट जरूर चेक कर लें। सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 70,350 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 73,870 रुपए दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी प्रति किलो 97,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी।
सोने के भाव में गिरावट
जानकारी अनुसार, 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में गिरावट देखी गयी है। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 70,500 रुपए बिका। आज भी इसकी कीमत 70,350 रुपए तय की गई है। यानी दाम में 150 रुपए की गिरावट देखी गयी है। वहीं, मंगलवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 74,030 रुपए के भाव से खरीदा। आज भी इसकी कीमत 73,870 रुपए तय की गयी है। यानी भाव में 160 रुपए की गिरावट देखी गई है।
सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल
सोने के गहने खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करें। हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें, यही सोने की सरकारी गारंटी है। आपको बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड( बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोना खरीदें।



