देश

शराब के शौकीन लोगों के लिए अच्छी खबर, अब नहीं पड़ेगी वाइन शॉप जाने की जरूरत, स्विगी-जोमेटो देगी होम डिलीवरी

शराब के शौकीन लोगों के लिए अच्छी खबर, अब नहीं पड़ेगी वाइन शॉप जाने की जरूरत, स्विगी-जोमेटो देगी होम डिलीवरी

राब पीने की शौकीन लोगों को अब वाइन शॉप पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्विगी, बिग बॉस्केट और जोमैटो जैसे प्लेटफार्म पर जल्द ही बीयर, व्हिस्की और रम जैसे लिकर उपलब्ध होंगे। ऑनलाइन बुकिंग पर होम डिलीवरी की सुविधा देने वाली ई-कॉमर्स कंपनियां अब बीयर, व्हिस्की और रम की होम डिलीवरी करने की तैयारी में जुटी है।

अंग्रेजी अखबार इकोनॉमिक टाइम्स ने इस मामले से जुड़े एक अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट दी है कि नई दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, तमिलनाडु, गोवा और केरल में इसके पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत जल्दी ही की जा सकती है।

खास बात यह है कि शराब की होम डिलीवरी हर किसी को नहीं की जाएगी। यह हाई प्रोफाइल सोसायटी के लोगों के लिए ही उपलब्ध होगी। जो शराब की दुकान पर जाने से परहेज करते हैं। पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में लिकर की होम डिलीवरी पहले से ही की जा रही है।

एक अन्य अंग्रेजी अखबार हिन्दुस्थान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कम अल्कोहल वाले लिकर्स की होम डिलीवरी देने की योजना बड़े शहरों में बढ़ती प्रवासी आबादी के मद्देनजर बनाई गई है। यह सुविधा उन लोगों को दी जाएगी। जो कम मात्रा में अल्कोहल वाले लिकर को भोजन के साथ मनोरंजन के तौर पर सेवन करते हैं।

रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि यह योजना महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के बदलते लाइफस्टाइल को देखकर बनाई गई है। जो आमतौर पर बाजार में खुली शराब की दुकानों पर जाने से परहेज करते हैं।

स्विगी के कारपोरेट मामलों के उपाध्यक्ष दिनकर वशिष्ठ ने बताया कि ऑनलाइन माध्यम से ऐसे पदार्थ की होम डिलीवरी वैसे नहीं की जाती है। इसके लिए ऑनलाइन मॉडल एंड-टू-एंड और ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड उम्र का वेरिफिकेशन और लिमिट चेक करने के बाद ही लिकर की होम डिलीवरी की जाती है। ऑनलाइन तकनीक स्टैक रेगुलेटर और एक्साइज ड्यूटी आवश्यकताओं के साथ तालमेल बिठाते हैं। जिससे समय, ड्राई-डे और जोनल डिलीवरी गार्डरेल का पालन सुनिश्चित होता है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कोरोना महामारी में लॉकडाउन के दौरान महाराष्ट्र, झारखंड, छत्तीसगढ़ और असम में कुछ शर्तों के साथ आंशिक तौर पर शराब की होम डिलीवरी की अनुमति दी गई थी।

रिपोर्ट के मुताबिक खुदरा उद्योग के अधिकारियों ने कहा कि ऑनलाइन डिलीवरी से पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में शराब की बिक्री में 20 से 30 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। पब चैन द बीयर कैफे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल सिंह ने अंग्रेजी अखबार इकनॉमिक टाइम्स को बताया कि शराब की ऑनलाइन होम डिलीवरी से राज्य सरकार एक कंज्यूमर फैसिलिटी को बढ़ा सकती है।

उन्होंने कहा कि इससे आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही जिम्मेदार तरीके से रेगुलर लिकर डिस्ट्रीब्यूशन सुनिश्चित करते हुए वैश्विक रुझानों के साथ तालमेल बैठा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button