छत्तीसगढ़

गोविंदा के ठुमकों ने मचाई अफरा-तफरी! गरबा महोत्सव में बेकाबू भीड़, बच्ची और महिलाएं घायल

अंबिकापुर में नवरात्रि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त, बॉलीवुड स्टार को देखने उमड़ी भीड़ बनी हादसे की वजह

अंबिकापुर। नवरात्रि के मौके पर आयोजित एक गरबा कार्यक्रम उस समय हंगामे में बदल गया जब बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्टार के मंच पर पहुंचते ही कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और हालात इतने बिगड़े कि भगदड़ की स्थिति बन गई।

इस हादसे में 7 साल की बच्ची का पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं। घायल लोगों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

कार्यक्रम अंबिकापुर के एक निजी होटल में आयोजित किया गया था, जहां गोविंदा का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने अपने फिल्मों के मशहूर गानों पर ठुमके लगाए और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंह देव भी स्टेज पर नज़र आए।

लेकिन जैसे ही गोविंदा ने मंच संभाला, भीड़ पर काबू पाना मुश्किल हो गया। लोग आगे बढ़ने लगे और धक्का-मुक्की के चलते कई लोग गिर पड़े। इससे सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई।

स्थानीय लोग प्रशासन और आयोजकों पर सवाल उठा रहे हैं कि इतने बड़े स्तर पर कार्यक्रम के बावजूद सुरक्षा इंतज़ाम क्यों नाकाफी रहे।

Related Articles

Back to top button