छत्तीसगढ़

अग्रोहा धाम लोकार्पण के अवसर पर होगा अग्रसार पत्रिका का भव्य विमोचन

डॉ साहिल बंसल की कलम से लिखी गयी अग्रसेन जी के जीवन पर आधारित पत्रिका

 

अग्रोहा धाम लोकार्पण के अवसर पर अग्रसेन जी के जीवन काल पर आधारित पुस्तक अग्रसार का विमोचन कल 27 दिसंबर 2023 को माननीय अतिथियों के करकमलों द्वारा होगा। डॉ. साहिल बंसल द्वारा अपने ही शब्दों में बहुत ही सुंदर तरीक़े से लिखी यह पुस्तक अग्रसेन जी के सिद्धांतों का वर्णन करती है।

महाराजा अग्रसेन जी की जीवनी एवं गौरव गाथा का संक्षिप्त विवरण एक किताब के रूप में रायगढ़ के उद्योगपति एवं युवा डॉ. साहिल बंसल ने अपने परिजनों एवं मित्रो के सहयोग से लिखा है जिसका नाम डॉ. बंसल ने अग्रसार रखा है। समझ में मुख्य अतिथियों द्वारा पत्रिका का मोचन कर समाज को समर्पित की जाएगी।

अग्रसार पत्रिका सभी अग्र परिवारों को निःशुल्क दि जावेगा।अग्रसार लिखने के पीछे डॉ. साहिल बंसल का कहना है कि आने वाले नये पीढ़ी एवं हर घर तक बच्चों से लेकर बड़ों तक को हमारे कुलपिता महाराजा अग्रसेन जी के जीवन काल की पूरी जानकारी हो सके।

अग्रसर किताब लिखने में दीपक मित्तल, अंकित अग्रवाल(NR), आकाश अग्रवाल(दुल्हन), कौशल अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल(माँ ग्रुप), राजा जैन, आयुष मोदी, अभिनव अग्रवाल, निशिकांत गुप्ता,रजत अग्रवाल एवं अन्य मित्रों ने अपना सहयोग दिया है।

अग्रसार पुस्तक का वितरण 27 दिसंबर को अग्रोहाधाम लोकार्पण के बाद मुख्य द्वार के समीप से किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button