देश

Hazaribagh Steel Plant Accident: स्टील प्लांट में भयानक विस्फोट, हवा में उछले मजदूर, बुरी तरह झुलसे कई लोगों, मची अफरातफरी

Hazaribagh Steel Plant Accident: झारखंड के हजारीबाग जिले के  बरही में पवनपुत्र स्टील एंड एलॉय प्लांट में जोरदार विस्फोट होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि इस धमाके से कई मजदूर हवा में उछल गए। वहीं, कुछ की मौके पर ही मौत हो गई  तो वहीं, कुछ बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद स्टील प्लांट में अफरातफरी का माहौल हो गया।

इस हादसे में गंभीर रूप से घायल चार मजदूरों को इलाज के लिए हजारीबाग स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ये मजदूर 80 से 90 फीसदी झुलस गए हैं। डॉक्टर उनकी हालत बेहद गंभीर बता रहे हैं। बताया गया कि प्लांट की चिमनी में दोपहर 12 बजे के आसपास धमाके के साथ ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट इतना भयानक था कि वहां काम कर रहे मजदूर हवा में दूर तक उछल गए। कुछ की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बता दें कि रही में झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (JIADA) की ओर से इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। यहां कई उद्योग लगने शुरू हुए हैं। जिस पवनपुत्र स्टील एंड एलॉय कंपनी के प्लांट में विस्फोट हुआ है, वह करीब दो साल पहले स्थापित यहां हुआ है। ब्लास्ट की वजह से फैक्ट्री को भी काफी नुकसान पहुंचा है। ब्लास्ट कैसे हुआ, इसके बारे में फिलहाल प्लांट की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button