देश
मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में आज सुनवाई

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है. महत्वपूर्ण इसलिए क्योंकि दिल्ली हाई कोर्ट उनकी 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत वाली याचिका पर सुनवाई करेगा. आज यह तय हो जाएगा कि सिसोदिया को दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में बेल मिलेगी अथवा नहीं.
इससे पहले कोर्ट ने उन्हें बीमार पत्नी और परिवारवालों से मिलने के लिए कुछ घंटे की जमानत दी थी. इस दौरान उन्हें मीडिया और इंटरनेट से दूर रहने को कहा गया था. सिसोदिया की जमानत वाली याचिका पर न्यायमूर्ति दिनेश शर्मा फैसला सुनाएंगे.



