छत्तीसगढ़
जशपुर में हृदयविदारक घटना: मां ने 5 दिन की बच्ची को फंदे में लटकाया, फिर खुद भी कर ली खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक मां ने अपने 5 दिन की बच्ची को पहले पेड़ पर फांसी में लटका दी और उसके बाद वह खुद को भी लटका ली. यह पूरा मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार, बगीचा थाना अंतर्गत घुघरी ग्राम पंचायत में महिला सनमुनि बाई (उम्र 35 साल) पति चरकु राम और 5 दिन की बच्ची की पेड़ पर फंदे से लटकी हुई लाश मिली. दोनों का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.
