देश
Hemant Soren Oath : चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन, राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

Hemant Soren Oath : वहीं शपथ ग्रहण से पहले हेमंत सोरेन ने जनता को संदेश भी दिया। हेमंत सोरेन ने कहा कि आज का यह दिन राजनीतिक जीत के बारे में नहीं है, आज का यह दिन हमारी सामाजिक न्याय के प्रति संघर्ष, सामाजिक एकता को प्रखर करने की हर रोज़ लड़ी जानी वाली लड़ाई को दोहराने का दिन है। आज का यह दिन यह भी बताता है कि लोकतंत्र पर बढ़ते दबाव के बीच झारखंड की महान जनता एक साथ खड़ी है। आज हर गांव, हर शहर में एक आवाज़ गूंज रहा है – अधिकार, समानता, एकता मतलब झारखंडियत की आवाज


