देश

नोएडा: रोडवेज बस ने हीरो मोटर्स के 7 कर्मचारियों को रौंदा:4 की मौके पर मौत, 3 गंभीर; ग्रेटर नोएडा में शिफ्ट छूटने के बाद घर जा रहे थे

ग्रेटर नोएडा में बुधवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार रोडवेज बस ने 7 लोगों को रौंद दिया। इसमें 4 की मौके पर मौत हो गई। जबकि 3 की हालत गंभीर है। सभी मृतक और घायल हीरो मोटर्स कंपनी में काम करते थे। वह शिफ्ट खत्म होने के बाद घर लौट रहे थे। तभी कंपनी के बाहर बादलपुर क्षेत्र में यह हादसा हुआ है।

घटना बुधवार रात करीब 11.30 बजे की है। हीरो मोटर्स कंपनी की शिफ्ट छूटी थी। कर्मचारी कंपनी से बाहर निकल रहे थे। उसी दौरान नोएडा डिपो की बेकाबू स्पीड से दौड़ती बस आई। उसने सड़क पर खड़े कर्मचारियों को रौंद दिया। बस दादरी से नोएडा की तरफ जा रही थी।

अचानक बस आई और रौंदते हुए चली गई
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पूरा हादसा चंद सेकंड में हो गया। किसी को कुछ पता नहीं चला कि क्या हुआ और कैसे हुआ। शिफ्ट खत्म होने के बाद गेट पर काफी भीड़ थी। नॉर्मली लोग रोड क्रास कर रहे थे। अचानक से बस आई और वह रौंदते हुए चली गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक हादसा हो चुका था। कुछ ही देर में वहां चीख-पुकार मच गई। कुछ लोगों ने बस का पीछा भी किया, लेकिन ड्राइवर बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें 4 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यात्रियों से भरी बस छोड़कर ड्राइवर फरार
एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि हादसा रात करीब 11:30 बजे हुआ। शिफ्ट छूटने के दौरान कंपनी से कर्मचारी बाहर निकाल रहे थे। तभी अचानक आई बस ने 7 को रौंद दिया। 3 घायल की हालत गंभीर है। उनको दिल्ली के लिए रेफर किया गया है। बाकी, 4 मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रोडवेज बस को जब्त कर लिया है। चालक, बस छोड़कर फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button