छत्तीसगढ़

गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री साय ने आचार्य विद्यासागर महाराज की समाधि स्मारक का किया भूमिपूजन, सीएम बोले- महाराज के उपदेश प्रकाश स्तंभ की तरह, पथ को आलोकित कर देती है सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा

रायपुर। जैन आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने हमें सिखाया कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है. अगर हम अपनी संस्कृति को खो देते हैं तो विश्व के समक्ष हमारी कोई पहचान नहीं रह जाती. आचार्य जी ने संप्रदायवाद, भाषावाद, जातिवाद आदि संकीर्णताओं से ऊपर उठकर मानवता और विश्व बंधुत्व का संदेश हम सभी को दिया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ में आचार्य विद्यासागर जी महाराज की समाधि स्मारक के भूमिपूजन और विनयांजलि समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की.

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Back to top button