क्राइमछत्तीसगढ़

जगदलपुर: फर्जी शेयर ट्रेडिंग एप के जरिए ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बस्तर पुलिस ने 4 अंतरराज्यीय आरोपियों को किया गिरफ्तार, दुबई कनेक्शन का हुआ खुलासा

जगदलपुर। फर्जी शेयर ट्रेडिंग एप के जरिए लाखों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ठग गिरोह का बस्तर पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने 4 सदस्यों को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है. बस्तर पुलिस के अनुसार, दुबई से संचालित गिरोह इन्वेस्टमेंट स्कैम को बेहद शातिर तरीके से अंजाम दिया जा रहा है, अब तक इस गिरोह के खिलाफ देशभर में 6 करोड़ रुपये की ठगी की एफआईआर दर्ज किया जा चुकी है.

गिरोह सोशल मीडिया में इन्वेस्टमेंट एप का विज्ञापन के जरिए लोगों तक पंहुचता है. इसके बाद ज्यादा रिटर्न का झांसा देकर बड़ी राशि इन्वेस्ट करा ली जाती है. गिरोह के लोग पैसों को कई खातों के माध्यम से सूरत में कलेक्ट करते हैं. इन पैसों को आखिर में दुबई तक पंहुचाया जाता है. दुबई में निखिल नाम के हैंडलर द्वारा इस पूरे गिरोह को संचालित करने की जानकारी पुलिस को लगी है.

जगदलपुर के बोधघाट थाना में पीड़ित सेतराम साहू ने 26 लाख 30 हजार रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद पुलिस की जांच में यह बड़ा घोटाला उजागर हुआ. पुलिस की जांच में इस ठगी के तार दुबई तक पहुंच चुकी है. बताया जा रहा है की ठगी का मामला करोड़ों रुपये तक पहुंच सकता है. फिलहाल, बस्तर पुलिस की एक टीम गुजरात में इस वक्त अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button