क्राइमछत्तीसगढ़

बिलासपुर: YouTube वीडियो के लाइक से रूपए कमाने के नाम पर ठगी, 17.50 लाख का लगाया चूना

पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच को आगे बढ़ा रही है। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।,

बिलासपुर। पार्ट टाइम जाब के नाम पर यू ट्यूब पर आने वाले न्यूज वीडियों को लाइक करने पर रुपए दिलाने का झांसा देकर 17 लाख 50 हजार की ठगी अंजाम दिया गया है। साइबर ठगो का शिकार हुए पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच को आगे बढ़ा रही है। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।

विनोबा नगर निवासी संदीप कुमार पिता विनोद कुमार पांडेय (43) पार्ट टाइम नौकरी तलाश रहे थे। संदीप के मोबाइल पर एक अंजान नम्बर से पार्ट टाइम जॉब का आफर मिला। प्रति वीडियों लाइक करने पर कम्पनी 150 रुपए देने का झांसा दिया। साइबर ठग ने पीड़ित को बताया कि उनकी कम्पनी ग्लोबल प्रायवेट लिमिटेड एक स्वतंत्र मीडिया समूह है जो अपनी न्यूज यू ट्यूब में डालती है। जितने ज्यादा लाइक वीडियों को मिलता है उनकी शेयर उतना ही बढ़ता है। पीड़ित ने मिले टॉस्क को पूरा करने के लिए पीड़ित ने रुपए लगाए, पहली बार में कुछ लाइक करने पर पीड़ित को रुपए भी मिले। युवक को इंकम दिखाई देने पर वह लगातार रुपए दांव में लगाकर टॉस्क लेने लगा। धीरे धीरे युवक ने टॉस्क के नाम पर 17 लाख 50 हजार रुपए दाव में लगा दिए। साइबर ठगो ने टॉस्क की राशी को और बढ़ा दिया। युवक ने टॉस्क को लेकर बात की तो साइबर ठग रुपए लगाने पर ही जमा राशी वापस मिलने का झांसा देने लगे। पीड़ित ने ठगी का एहसास होने पर तारबाहर थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

7 लाख रुपए एकाउंट में फ्रिज

यू ट्यूब लाइक करने के झांसे में आकर पीड़ित ने 17 लाख 50 हजार रुपए लगा दिए थे। शिकायत के बाद तारबाहर पुलिस ने पीड़ित को राहत देते हुए ठगों के एकाउंट से 7 लाख रुपए होल्ड करवा लिया है।

मामले में तारबाहर थाना प्रभारी मनोज नायक ने बताया कि यू ट्यूब पर वीडियों लाइक करने का झांसा देकर पीड़ित से 17 लाख 50 हजार की आन लाइन ठगी हुई थी। शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जिस एकाउंट में पीड़ित ने रुपए ट्रांसफर किए थे। उसको फ्रिज कराया गया है। एकाउंट में 7 लाख 50 हजार रुपए है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 420, 66(c), 66(d), 43 it एक्ट पंजीबद्ध किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button