छत्तीसगढ़

बालोद सड़क हादसा : प्रभावित साहू परिवार से मिलकर गृहमंत्री ताम्रध्वज ने जताई संवेदना

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू चारामा-जगतरा के बीच हुए सड़क हादसे में प्रभावित साहू परिवार के परिजनों से मिलने आज उनके गृहग्राम सोरम पहुंचे, जहां उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी. गृहमंत्री ने उनसे कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार उनके साथ है और वह हर संभव मदद करेगी.

गौरतलब है कि बालोद जिले के पुरूर और चारामा के बीच बालोदगहन के पास शादी कार्यक्रम में जा रही बोलेरो और ट्रक के बीच भिड़ंत से से 11 लोगों की मौत हुई थी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृतकों के परिवारजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिए है. साथ ही उन्होंने इस घटना में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है.इस अवसर पर राज्य दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष विपिन साहू, राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष मोहन लालवानी, धमतरी नगर निगम के महापौर विजय देवांगन, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष निशु चंद्राकर, वरिष्ठ नागरिक शरद लोहाणा, जनपद पंचायत धमतरी की अध्यक्ष मनीषा साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे.

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button