छत्तीसगढ़
कोरबा में गुंडई चरम परः ऑटो चालक ने सिटी बस के ड्राइवर को पीटा, बस का परिचालन बंद, सुरक्षा की मांग
कोरबा. जिले में सिटी बस के ड्राइवर के साथ फिर से मारपीट करने का मामला सामने आया है. जिसके बाद सभी सिटी बस के ड्राइवरों ने नाराजगी जाहिर करते हुए बस का परिचालन बंद कर दिया है. सभी ड्राइवरों ने कोतवाली थाने में खड़े होकर सुरक्षा की मांग की है.
जानकारी के अनुसार, सिटी बस ड्राइवरों को पहले निजी बस के चालक निशाना बनाते थे, लेकिन अब ऑटो चालक लगातार इनको अपना निशाना बना रहे हैं. कई मर्तबा तो यात्रियों को सिटी बस से उतारकर जबरन ऑटो में बैठा लिया जाता है. पिछले कुछ दिनों से चला आ रहा ये विवाद अब हिंसक झड़प में बदलता जा रहा है.


