देश

Howara-CSMT Express Derailed: झारखंड में रेल हादसा, पटरी से उतरे हावड़ा मुंबई मेल, 2 की मौत

Howara-CSMT Express Derailed: मंगलवार सुबह झारखंड में हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। जानकारी के अनुसार, 2 की मौत हो गई है जबकि इस हादसे में 6 अन्य लोग घायल हो गए।

हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12810, चक्रधरपुर के पास पटरी से उतर गई। ये हादसा राजखरसावन वेस्ट आउटर और बरबांबू के बीच चक्रधरपुर डिवीजन में हुआ है।

 

 

रेलवे की मेडिकल टीम ने सभी घायल यात्रियों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया। प्राप्त जानकारी से पता चलता है कि घटना के दौरान ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे यात्रियों को चोटें आईं।

चक्रधरपुर रेलवे डिवीजन के वरिष्ठ डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी ने घटना की पुष्टि की और बताया कि एक राहत ट्रेन और कई एंबुलेंस तुरंत भेजी गईं। जिला प्रशासन ने भी स्थिति का प्रभावी ढंग से जवाब देने के लिए संसाधनों को जुटाया। फिलहाल पटरी से उतरने के कारण का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

 

 

झारखंड के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने बताया, “मुंबई हावड़ा मेल के बी4 कोच में सफर कर रहे एक यात्री की मौत हो गई है। बी4 कोच में एक और यात्री के फंसे होने की सूचना है और बचाव कार्य जारी है।”

भारतीय रेलवे ने एक बयान में कहा, “80 प्रतिशत यात्रियों को बस द्वारा चक्रधरपुर स्टेशन ले जाया गया। एक बचाव ट्रेन भी बाकी यात्रियों को निकालने के लिए मौके पर पहुंची। यात्री चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन (CKP) पहुंचे हैं।”

प्रशासन ने ट्रेन नंबर 12810 के पटरी उतरने की घटना के लिए हेल्पलाइन नंबर 0651-27-87115 भी जारी किया गया है।

Howara-CSMT Express Derailed: रेलवे द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर

टाटानगर: 06572290324

चक्रधरपुर: 06587 238072

राउरकेला: 06612501072, 06612500244

हावड़ा: 9433357920, 03326382217

रांची: 0651-27-87115.

एचडब्ल्यूएच हेल्प डेस्क: 033-26382217, 9433357920

एसएचएम हेल्प डेस्क: 6295531471, 7595074427

केजीपी हेल्प डेस्क: 03222-293764

सीएसएमटी हेल्पलाइन ऑटो नंबर: 55993

पी एंड टी: 022-22694040

मुंबई: 022-22694040

नागपुर: 7757912790

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button