‘मैंने एक प्रिय मित्र खो दिया..’ रतन टाटा के निधन पर मुकेश अंबानी ने जताया शोक, कहा- ‘हर भारतीय के लिए एक बड़ी क्षति’

मुंबई: Ratan Tata Passed Away : टाटा समूह के मानद चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। रतन टाटा के निधन की खबर सुनकर पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। उद्योगपति रतन टाटा का पार्थिव शरीर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया, उन्हें कोलाबा स्थित उनके आवास पर ले जाया गया। देश के नेता, अभिनेता, उद्योगपति, सभी लोग दुख व्यक्त कर रहे हैं। इस बीच, उद्योगपति मुकेश अंबानी ने भी रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
रतन टाटा के निधन पर मुकेश अंबानी ने जताया शोक
बता दें कि उद्योगपति मुकेश अंबानी ने रतन टाटा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि यह भारत और भारतीय उद्योग जगत के लिए बहुत दुखद दिन है। रतन टाटा का निधन सिर्फ़ टाटा समूह के लिए ही नहीं, बल्कि हर भारतीय के लिए एक बड़ी क्षति है।
रतन टाटा के निधन के साथ, भारत ने अपने सबसे शानदार और दयालु पुत्रों में से एक को खो दिया है। रतन टाटा ने भारत को दुनिया भर में पहुँचाया और दुनिया की सर्वश्रेष्ठ चीज़ों को भारत में लाया। उन्होंने टाटा घराने को संस्थागत रूप दिया और इसे एक अंतरराष्ट्रीय उद्यम बनाया, जिसने 1991 में चेयरमैन का पद संभालने के बाद से टाटा समूह को 70 गुना से अधिक बढ़ाया। रिलायंस, नीता और अंबानी परिवार की ओर से, मैं टाटा परिवार और पूरे टाटा समूह के शोक संतप्त सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ। रतन, आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे। ओम शांति।



