रायगढ़: मोबाइल में छुपा था सट्टे का जाल! जूटमिल पुलिस की दबिश से हड़कंप
आईफोन से चला रहा था अवैध सट्टा, रंगे हाथ पकड़ा गया युवक… तीन खाईवाल फरार

मोबाइल में छुपा था सट्टे का जाल! जूटमिल पुलिस की दबिश से हड़कंप
आईफोन से चला रहा था अवैध सट्टा, रंगे हाथ पकड़ा गया युवक… तीन खाईवाल फरार
रायगढ़।
जिले में सट्टा-पट्टी के अवैध कारोबार पर जूटमिल पुलिस ने ऐसा करारा प्रहार किया, जिससे सट्टेबाजों में हड़कंप मच गया है। मोबाइल के जरिए खुलेआम सट्टा खिला रहे एक युवक को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से आईफोन समेत दो मोबाइल फोन और सट्टा-पट्टी जब्त की गई है। वहीं, इस नेटवर्क से जुड़े तीन अन्य खाईवालों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी गई है।
🚨 मुखबिर की सूचना पर अचानक छापा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जिलेभर में जुआ-सट्टा के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना जूटमिल प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 2 फरवरी को कोडातराई इलाके में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोडातराई सैलून के पास एक युवक मोबाइल के जरिए सट्टा खिला रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और युवक को सट्टा लिखते हुए धर दबोचा।
🕵️♂️ पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
पकड़े गए युवक ने अपना नाम राम श्रीवास, पिता स्व. परमेश्वर श्रीवास, उम्र 22 वर्ष, निवासी कोडातराई थाना जूटमिल जिला रायगढ़ बताया। थाने में की गई गहन पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह तीन अन्य सट्टा खाईवालों के लिए काम करता था और सट्टा लिखने के बदले उसे 5 प्रतिशत कमीशन मिलता था।
आरोपी ने बताया कि वह व्हाट्सएप एप के जरिए लोगों से सट्टा लेकर आगे खाईवालों तक पहुंचाता था।
📱 आईफोन में चल रहा था अवैध खेल
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से—
-
एक आईफोन
-
एक पोको कंपनी का मोबाइल फोन
-
एक सफेद लाइनदार कागज
बरामद किया है, जिस पर विभिन्न अंकों में कुल 1445 रुपये की सट्टा-पट्टी लिखी हुई थी। सभी सामग्री को जब्त कर लिया गया है।
⚖️ जेल भेजा गया आरोपी, तीन की तलाश जारी
इस मामले में आरोपी राम श्रीवास सहित उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 33/2026 के तहत धारा 06(क) और 7(1) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक फरार तीनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
👮♂️ इन जवानों की रही अहम भूमिका
इस सट्टा रेड में थाना प्रभारी प्रशांत राव के साथ
प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, सतीश पाठक तथा आरक्षक सुशील यादव, नरेश रजक, सुरेन्द्र बंशी, शशिभूषण साहू, धनेश्वर उरांव और जितेश्वर चौहान की सराहनीय भूमिका रही।
⚠️ SSP का सख्त संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साफ कहा है कि जिले में जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर है।
उन्होंने चेतावनी दी—
“सट्टा-जुआ से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।”



