छत्तीसगढ़
राजधानी रायपुर में लुटेरी लड़कियां: बात करते पैदल जा रहे युवक से बाइक सवार लड़कियों ने मोबाइल लूटा, सीसीटीवी में कैद घटना

रायपुर। राजधानी रायपुर में लगातार हो रही मोबाइल लूट की घटनाओं ने पुलिस के भी कान खड़े कर दिए है। अब इस काम मे लड़कियां भी पीछे नहीं है। सिविल लाइन क्षेत्र में ठीक इसी तरह का एक हैरतअंगेज घटना सामने आई है। यहां पर मोबाइल पर बात कर रहे युवक का मोबाइल लड़कियों ने लूट लिया। घटना में लूट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।


