छत्तीसगढ़

महासमुंद: धान खरीदी में करोड़ों की गड़बड़ी : सामने आई हकीकत तो कर्मचारियों ने पल्ला झाड़ा, कलेक्टर ने कही जांच की बात

महासमुंद. जिले के सरायपाली ब्लॉक के अंतर्गत रिसेकेला धान खरीदी केंद्र में करोड़ों रुपये के धान के गबन का मामला सामने आया है. दरअसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में जहां 12,077 बोरी धान दर्ज है, वहीं मौके पर सिर्फ 700 बोरी धान ही पाया गया. ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि 11 हजार 377 बोरी धान आखिर कहां गया.

जानकारी के अनुसार, इस बार खरीदी केंद्र में तीन प्रभारियों द्वारा धान की खरीदी की गई थी. जब अंतिम स्टॉक का मिलान किया गया, तब यह बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ. कर्मचारियों पर मिलीभगत से घोटाला करने का संदेह जताया जा रहा है. अफरा-तफरी मचने के बाद सभी कर्मचारियों ने पल्ला झाड़ लिया है.

इस पूरे मामले पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह की गड़बड़ी अन्य धान खरीदी केंद्रों से भी मिली है. मार्कफेड और खाद्य विभाग की टीम को निर्देश दिए गए हैं कि अगर किसी केंद्र में गंभीर शोर्टेज की समस्या या बोगस खरीदी हुई है तो संबंधित अधिकारी-कर्मचारी से पूछताछ करें. गड़बड़ी पाए जाने पर एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button