क्राइमछत्तीसगढ़

CG राजधानी में मासूम से दरिंदगीः 3 साल की बच्ची को भी नहीं छोड़ा वहशी, बनाया हवस का शिकार, अब सलाखों के पीछे कटेगी रात…

रायपुर. राजधानी में 3 साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट और 376 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है.जानकारी के अनुसार, राखी थाना क्षेत्र में सरकारी बिल्डिंग बन रही है. जहां आरोपी मजदूर करण यादव ने 3 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत की. जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट और धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है. ये मामला 12 मई का बताया जा रहा है.

मीडिया के जानकारी देते हुए ग्रामीण एएसपी नीरज चंद्राकर ने बताया कि, नई राजधानी के राखी थाना क्षेत्र में अधीनस्थ शासकीय निर्माण कार्य किए जा रहे हैं. वहां पर बाहर से आकर मजदूर रहते हैं, ओड़िशा-बंगाल से आकर मजदूर रहते हैं.
वहीं पर 26 वर्षीय युवक करण यादव ने 3 वर्षीय बालिका के साथ में रेप किया था. जिस पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button