तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में ‘मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना’ की रोचक प्रस्तुति
भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और छत्तीसगढ़ सरकार के वन विभाग व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के साझा कार्यक्रम में मृदा एवं जल संरक्षण कार्यशाला में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई.
नवा रायपुर स्थिति मेफेयर लेक रेजॉर्ट में इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में विभिन्न वक्ताओं ने अपने-अपने उद्बोधन प्रस्तुत किए। इस कार्यशाला में भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफसीसी) के महानिदेशक और विशेष सचिव चंद्र प्रकाश गोयल, भारत सरकार के कैम्पा के राष्ट्रीय प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुभाष चंद्रा, छत्तीसगढ़ के वन मंत्री मोहम्मद अकबर, छत्तीसगढ़ वन विभाग के कैम्पा प्रमुख व प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख वी. श्रीनिवास राव के साथ ही भारतीय वन सेवा के देश व प्रदेश के तमाम अधिकारीयों ने हिस्सा लिया. सभी ने अपने वक्तव्य प्रस्तुत किए.


