क्राइमछत्तीसगढ़

कवर्धा: पुलिस के हत्थे चढ़े अंतरराज्यीय तस्कर : ओडिशा से एमपी ले जा रहे थे गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 9 लाख का गांजा और कार जब्त

कवर्धा. गांजा की अवैध रूप से तस्करी करते 3 अंतरराज्यीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मुखबिर की सूचना पर बोड़ला पुलिस ने रायपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे 30 पर नाकेबंदी कर कार को पकड़ा. कार से 91 किलो से अधिक गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत 9 लाख रुपए बताया जा रहा. यह मामला बोड़ला थाना क्षेत्र का है.

पकड़े गए आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर मध्यप्रदेश के जबलपुर ले जा रहे थे. तीनों आरोपी का नाम नरसी लाल, राहुल चौधरी, रोहित है. तीनों राजस्थान का रहने वाला है. सभी के खिलाफ बोड़ला थाना में नोरकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोडला जगदीश उईके के मार्गदर्शन में गांजा तस्करी एवं अवैध शराब तस्कर के विरुद्ध अंकुश लगाने लगातार कार्रवाई की जा रही है. इस कडी में बोडला पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर कवर्धा जवलपुर मार्ग मेन रोड पर कार को रोककर गांजा के साथ तीन आरोपियों को धर दबोचा. इस कार्रवाई में बोडला थाना प्रभारी व्यासनरायण चुरेन्द्र, सउनि उग्रसेन जगत, सउनि गोविंद चंद्रवंशी, प्र. आर. महेन्द्र नेताम, रावेन्द्र सेन, आरक्षक नन्हेनेताम, संतोष धुर्वे,संजीव वैष्णव, राजकुमार साहू, चरण पटेल एवं डायल 112 के कर्मचारियों का योगदान रहा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button