छत्तीसगढ़
IPS Transfer : छत्तीसगढ़ कैडर के IPS अमित कुमार का हुआ तबादला, CBI एंटी करप्शन विंग की मिली जिम्मेदारी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार (IPS Amit Kumar) का तबादला हुआ है. उन्हें सीबीआई (CBI) की एंटी करप्शन विंग (anti corruption wing) में नई जिम्मेदारी दी गई है. आईपीएस अमित कुमार 1998 बैच के अधिकारी हैं. वर्ष 2011 से वे डेपुटेशन पर सीबीआई में हैं, वहीं 2019 में उन्हें संयुक्त निदेशक का पदभार दिया गया था. अमित कुमार पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव के चारा घोटाले की जांच भी कर चुके हैं. बता दें कि साल 2008-2009 में आईपीएस अमित रायपुर एसपी भी रहे हैं.

