छत्तीसगढ़

जग्गी हत्याकांड, 6 आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

रायपुर। बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में आरोपी फ़िरोज सिद्दीकी, पूर्व पुलिस अफसर एएस गिल, वीके पांडेय , अविनाश उर्फ़ लल्लन ,विश्वनाथ राजभर और आरसी त्रिवेदी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है. इन आरोपियों को छह माह पहले दोबारा जेल में दाखिल किया गया था. सभी आरोपी पांच साल से अधिक समय तक जेल में बीता चुके हैं. बचे आरोपियों की जमानत ओर 21 को सुनवाई होगी. .

वकीलों ने बताया कि आरोपियों की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच ने सुनवाई के बाद मंगलवार को छह आरोपियों की जमानत के आदेश दिए हैं. अब आदेश की मूल प्रति रायपुर की अदालत में जमा की जाएगी, जिसके बाद आरोपियों की जेल से रिहाई के आदेश होगा.

बता दें कि जग्गी हत्याकांड में जमानत निरस्त होने के बाद पुलिसवालों समेत जग्गी हत्याकांड समेत सभी आरोपियों को वापस जेल दाखिल करने के आदेश दिए गए थे. इस आधार पर सभी ने इस साल जून महीने में कोर्ट में सरेंडर किया था, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button