Uncategorized

Jaggi Hatyakand Big Update: NCP नेता राम अवतार जग्गी के हत्याकांड में बड़ा अपडेट, 3 आरोपियों ने किया सरेंडर

रायपुर। 2003 में प्रदेश की सियासत में भूचाल लाने वाले जग्गी हत्याकांड मामले में बड़ा सफलता हाथ लगी है। बता दें कि NCP नेता राम अवतार जग्गी के हत्याकांड में 3 आरोपियों ने सरेंडर कर दिया है। बता दें कि अभियुक्त राजू भदोरिया, धर्मेंद्र उर्फ लल्लन और रवि सिंह ने रायपुर न्यायालय के समक्ष सरेंडर किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, तीनों अभियुक्त भिंड से अपने अधिवक्ता और परिजनों के साथ सरेंडर करने पहुंचे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में साल 2003 के दौरान हीरा कारोबारी राम अवतार जग्गी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस पूरे मामले में छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी समेत 25 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इस मामले को लेकर उन दिनों अमित जोगी को बाइज्जत बरी कर दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button