देश

जम्‍मू कश्‍मीर: शहीद अजय सिंह नरूका: 18 जुलाई को छुट्‌टी पर आने वाले थे घर, 17 को तिरंगे में लिपटकर आ रहे

शहीद अजय सिंह नरूका: 18 जुलाई को छुट्‌टी पर आने वाले थे घर, 17 को तिरंगे में लिपटकर आ रहे

Shaheed Ajay Singh Naruka: जम्‍मू कश्‍मीर के डोडा जिले के डेसा में 15 जुलाई 2024 को आतंकी हमले में भारतीय सेना के एक कैप्‍टन समेत चार जवान शहीद हो गए, जिनमें से दो जवान सिपाही अजय सिंह नरूका और बिजेंद्र सिंह राजस्‍थान के झुंझुनूं जिले के रहने वाले थे।

जम्‍मू कश्‍मीर के डोडा आतंकी हमले में शहीद अजय सिंह नरूका महज 26 साल के थे और झुंझुनूं जिले के गांव भैसावता कलां के रहने वाले थे। अजय सिंह की शहादत की खबर मिलते ही उनके गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घरों में चूल्‍हे नहीं जले।

बता दें कि अजय सिंह नरूका दो माह पहले ही छुट्‌टी पर घर आए थे। कुछ दिन रहकर ड्यूटी पर वापस लौट गए थे। अब 18 जुलाई को छुट्‌टी लेकर फिर गांव आने वाले थे, मगर 3 दिन पहले ही शहीद हो गए और अब 17 जुलाई को तिरंगे में लिपटी उनकी पार्थिव देह आएगी।

खबर है कि शहीद अजय सिंह नरूका की पार्थिव देह बुधवार सुबह सवा नौ बजे झुंझुनूं जिले के सिंघाना कस्‍बे में पहुंचेगी। यहां से तिरंगा यात्रा के साथ बुहाना तहसील के गांव भैसावता कलां में शहीद के घर तक जाएगी। फिर गांव में ही राजकीय सम्‍मान से अंतिम संस्‍कार किया जाएगा।

शहीद अजय सिंह नरूका का परिवार

अजय सिंह नरूका का जिला झुंझुनूं ही नहीं बल्कि परिवार भी फौजियों वाला है। शहीद अजय सिंह के पिता कमल सिंह नरूका भी भारतीय सेना में हवलदार पद पर सेवाएं दे चुके हैं।

झुंझुनूं शहीद अजय सिंह नरूका के चाचा कायम सिंह भी भारतीय सेना की 23 राजपूत रेजिमेंट में सिक्किम में तैनात हैं। उन्हें 2022 में सेना मेडल से नवाजा गया था। पिता कमल सिंह साल 2015 में सेना से रिटायर हुए हैं।

सुलोचना देवी के बेटे अजय सिंह नरूका की शादी 21 नवंबर 2021 को शालू कंवर (24) से हुई। अजय सिंह का छोटा भाई करणवीर सिंह (24) बठिंडा (पंजाब) के AIMS में डॉक्टर है।

डोडा आतंकी हमले में शहीद

1. कैप्‍टन बृजेश थापा, 10 राष्‍ट्रीय राइफल्‍स। रिटायर्ड कर्नल भुवनेश्‍वर कुमार थापा के बेटे। दार्जिलिंग के गिंग चाय बागान में घर।

2. सिपाही अजय सिंह नरूका, 10 राष्‍ट्रीय राइफल्‍स। रिटायर्ड फौजी कमल सिंह के बेटे। राजस्‍थान के झुंझुनूं की बुहाना तहसील के गांव भैसावता कलां निवासी।

3. सिपाही बिजेंद्र सिंह दौराता, 10 राष्‍ट्रीय राइफल्‍स। झुंझुनूं जिले के गांव डूमोली कलां की ढाणी खुबा के रहने वाले। नोट- दो अन्‍य शहीदों की जानकारी अभी सामने नहीं आई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button