छत्तीसगढ़

दिल्ली आंदोलन में अमित जोगी की एंट्री! सोनम वांगचुक से की मुलाकात, ‘कॉकरोच पार्टी’ के अध्यक्ष से भी मिले

NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में जारी आंदोलन को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का समर्थन, शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल।

 


रायपुर/नई दिल्ली।

NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर नई दिल्ली में जारी आंदोलन को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने समर्थन दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी आंदोलन स्थल पहुंचे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन में शामिल हुए।

आंदोलन के दौरान अमित जोगी ने पिछले 19 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने वांगचुक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता की उनकी मांग का समर्थन करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के अध्यक्ष से भी की मुलाकात

दिल्ली दौरे के दौरान अमित जोगी ने कॉकरोच जनता पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके से भी मुलाकात की। इस मुलाकात ने भी राजनीतिक हलकों में चर्चा बटोरी।

‘छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’

अमित जोगी ने कहा कि देश के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार्य नहीं है। यदि प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं, तो इससे युवाओं का भरोसा कमजोर होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता सुनिश्चित करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है।

उन्होंने आगे कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण आंदोलन जनता की आवाज़ होता है और सरकार को विद्यार्थियों तथा आंदोलनकारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

JCC(J) ने दोहराया समर्थन

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने कहा कि पार्टी हमेशा छात्रों, युवाओं और उनके अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी रहेगी। पार्टी ने NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों की निष्पक्ष जांच और शिक्षा व्यवस्था में भरोसा बहाल करने की मांग भी दोहराई।

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Back to top button