छत्तीसगढ़

जांजगीर चांपा: शराब पार्टी करने के बाद बिगड़ी तबीयत, महिला और युवक की संदिग्ध मौत

जांजगीर चांपा। जिले के अमोदा गांव में के महिला समेत दो लोगों की संदिग्ध मौत हो गई है. घटना से गांव में सनसनी फैल गई है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि महिला और युवक की शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया तो वहां डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक किरण सूर्यबंशी सक्ति जिला का रहने वाला है जो अपनी पत्नी के साथ राखी का त्यौहार मनाने नवागढ़ थाना के अमोदा गांव आया था. गुरुवार को भोजली विसर्जन के बाद पड़ोसी महिला ललिता सूर्यबंशी के साथ उसने पीने-खाने की योजना बनाई और पास के ही एक घर से 50 रूपये में शराब खरीदी. जहां दोनों ने शराब का सेवन किया. शराब पीने के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई. जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

दोनों मृतकों के परिजनों की उपस्थिति में डाक्टर की टीम ने पोस्टमार्टम किया. वहीं इस मामले में नवागढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया है. परिजनों ने इस मामले मे उच्च स्तरीय जांच की मांग की है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button