छत्तीसगढ़

Jashpur: शपथ लेते ही 18 लाख आवास की स्वीकृति विष्णु देव सरकार का निर्णय एतिहासिक:- गोमती साय

 

Jashpur: माननीय मुख्य मंत्री विष्णु देव साय द्वारा शपथ ग्रहण करते ही 18 लाख गरीबों के आवास की स्वीकृति के निर्णय को एतिहासिक बताते हुए पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कहा कि विष्णु देव सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के गरीबों के घर का सपना साकार होगा।

 

भाजपा की कथनी करनी को एक बताते हुए गोमती साय ने कहा भाजपा का वादा था शपथ ग्रहण करते ही गरीबों का आवास तत्काल स्वीकृत किया जाएगा।प्रदेश के हर गरीब के लिए अपना घर भाजपा का संकल्प है और इसे भाजपा ने पूरा किया है।

 

माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैबिनेट की प्रथम बैठक के दौरान ही 18 लाख पीएम आवास को मंजूरी देकर गरीबों का सपना पूरा किया है। गोमती साय ने इस निर्णय को एतिहासिक बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button