देश

झारखंड CM ने लिया बच्ची पर अत्याचार का नोटिस:हेमंत सोरेन ने FIR के आदेश दिए; गुरुग्राम की दंपती ने भूखा रख गर्म चिमटे से दागा

हरियाणा के गुरुग्राम में 13 साल की मेड को गर्म चिमटे से दागने, पीटने व भूखा रखने का झारखंड सरकार ने कड़ा संज्ञान लिया है। झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने सिमडेगा के DC व SP को केस दर्ज करने को कहा है। उन्होंने हरियाणा सरकार से मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

इस आदेश के बाद बच्ची के साथ अमानवीय व्यवहार करने वाले दंपती की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पति-पत्नी पहले ही पुलिस की गिरफ्त में हैं।

झारखंड के सिमडेगा की रहने वाली है बच्ची
दरअसल, बच्ची सिमडेगा जिले की रहने वाली है। सीएम ने जिला प्रशासन को बच्ची को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने, सकुशल बच्ची की झारखंड वापसी, उसे शिक्षा तथा सरकारी योजनाओं से जोड़ने का आदेश दिया गया है। सीएम हेमंत सोरेन ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग और हरियाणा सरकार से भी मामले में संज्ञान लेने का आग्रह किया। साथ ही परिवार की झारखंड वापसी में सहायता देने की बात कही।

बच्ची की जल्द हो सकती है वापसी
CM के आदेश के बाद झारखंड की एक टीम बच्ची को रेस्क्यू करने के लिए जल्द ही गुरुग्राम पहुंच सकती है। फिलहाल पीड़ित बच्ची का इलाज कराया जा रहा है। बच्ची का मेडिकल टेस्ट भी कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में आरोपी दंपति पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया है।

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button