छत्तीसगढ़

Jheeram Ghati Case: झीरम मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद पूर्व सीएम ने किया बड़ा सवाल, जानें उन्होंने क्या कहा

रायपुर। Jheeram Ghati Case छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी मामले में एनआईए को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने एनआईए की याचिका को खारिज करते हुए छत्‍तीसगढ़ पुलिस को मामले की जांच की अनुमति दे दी है। सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद पूर्व सीएम रमन सिंह ने ट्वीटकर सवाल किया है।

Jheeram Ghati Case रमन सिंह ने अपने ट्वीट पर कहा कि ‘हाँ! दाऊ @bhupeshbaghel जी इस मामले की जाँच से षड्यंत्र का पर्दाफ़ाश होना चाहिए। लेकिन यह तो बताइए कि 2018 से पहले जिन्होंने झीरम के सबूत जेब में होने का दावा किया था उनका क्या होगा? 5 साल तक आपने तो झीरम जैसे गंभीर मुद्दे का राजनीतिक लाभ लिया लेकिन अब भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश की व्यवस्था के अनुरूप इस पूरी घटना की।न्यायिक जाँच होगी।’

https://twitter.com/drramansingh/status/1726960611899343106?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1726960611899343106%7Ctwgr%5Eb7ef8a0812c33fa62cc7a2490bfe23bbae8d817c%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.ibc24.in%2Fassembly-election-2022%2Framan-singhs-big-statement-in-jheeram-case-1843896.html

सीएम ने लिखा कि ”झीरम कांड दुनिया के लोकतंत्र का सबसे बड़ा राजनीतिक हत्याकांड था। इसमें हमने दिग्गज कांग्रेस नेताओं सहित 32 लोगों को खोया था। कहने को एनआईए ने इसकी जांच की, एक आयोग ने भी जांच की लेकिन इसके पीछे के वृहत राजनीतिक षडयंत्र की जांच किसी ने नहीं की। भूपेश बघेल ने आगे लिखा कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने जांच शुरू की तो एनआईए ने इसे रोकने के लिए अदालत का दरवाज़ा खटखटाया था। आज रास्ता साफ़ हो गया है। अब छत्तीसगढ़ पुलिस इसकी जांच करेगी। किसने किसके साथ मिलकर क्या षडयंत्र रचा था। सब साफ़ हो जाएगा। झीरम के शहीदों को एक बार फिर श्रद्धांजलि।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button