छत्तीसगढ़

बिलासपुर: दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले कांग्रेस ने पार्टी के उपाध्यक्ष के किया निलंबित, ऐसी गतिविधियों में थे शामिल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के 70 सीटों पर कल यानी 17 नवंबर को मतदान होने हैं। वहीं, 3 दिसंबर को मतगणना होगी। इसके लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने लगभग पूरी तैयारी कर ली है। इसी बीच कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।

बता दें कि प्रेमचंद जायसी मस्तूरी से दावेदारी कर रहे थे। कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ काम करने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद पीसीसी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। पार्टी जायसी के जवाब से संतुष्‍ट नहीं है। इस वजह से निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया है।

बता दें कि 70 विधानसभा सीटों में कुल 958 अभ्यर्थी मैदान में उतरे हैं, जिनमें एक एक तृतीय लिंग प्रत्याशी भी शामिल है। कल होने वाले दूसरे चरण के मतदान को देखते हुए कुल 18, 833 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 700 संगवारी मतदान केंद्र हैं जहां सिर्फ महिला मतदान कर्मी ही पदस्थ रहेंगी। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। वहीं, केवल बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नौ मतदान केंद्रों कामरभौदी, आमामोरा, ओढ, बड़े गोबरा, गंवरगांव, गरीबा, नागेश, सहबीनकछार और कोदोमाली में सवेरे सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button