छत्तीसगढ़

कांकेर: नक्सलियों का उत्पात, 9 गाड़ियां को जलाया:ग्रामीणों को बंधक भी बनाया; पुलिस को सूचना दिए बगैर चल रहा था सड़क निर्माण का काम

कांकेर में एक बार फिर से नक्सलियों ने उत्पात मचाया है। यहां सड़क निर्माण कार्य में लगे 9 वाहनों को नक्सलियों ने जला दिया है। बताया गया है कि पुलिस को बिना सूचना दिए सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। इस बीच माओवादियों ने इस वारदात को अंजाम दे दिया। मामला कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, आलपरस के पास में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इसी कार्य में 8 ट्रैक्टर और जेसीबी मशीन भी लगी हुई थी। इसी दौरान रविवार रात को अचानक हथियारबंद माओवादी पहुंचे। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद कुछ ग्रामीणों को बंधक बनाया।

फिर एक-एक कर गाड़ियों में आग लगाई। मजदूरों और ग्रामीणों को चेतावनी दी। बाद में उन्हें छोड़कर मौके से भाग निकले हैं। घटना के बाद इस बात की सूचना पुलिस को दी गई थी। पूरे मामले में एसपी शलभ सिन्हा का कहना है कि आलपरस में क्या कार्य चल रहा है। इसकी सूचना भी पुलिस को नहीं दी गई थी। ऐसे में PMGSY ‌विभाग और ठेकेदार की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button