छत्तीसगढ़

कांकेर: निर्माणाधीन दीवार गिरी, 13 मजदूर मलबे में दबे, 1 की मौत…

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में निर्माणाधीन राइस मिल गोदाम की दीवार गिरने से 13 मजदूर दब गए। घटना में एक की मौत हो गई। 12 मजदूर इस हादसे में घायल है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, घटना भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चवेला की है। यहां पर एक राइस मिल के लिए गोदाम बनाने का कार्य चल रहा है। आज भी गोदाम निर्माण कार्य में मजदूर लगे हुए थे। इस दौरान अचानक से भरभराकर दीवार गिर गई। घटना में काम कर रहे 13 मजदूर मलबे के नीचे दब गए। इधर, हादसे की जानकारी मिलने के बाद दबे मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की मदद से भानूप्रतापपुर सामुदायिक अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में एक श्रमिक की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल चार मजदूर को बेहतर उपचार के लिए कांकेर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर एसडीएम प्रतीक जैन भी पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button