छत्तीसगढ़

कांकेर:अवैध रेत खनन पर कार्रवाई नहीं होने से आक्रोश, रातभर नाके पर डटे रहे ग्रामीण

कांकेर. अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. रात्रि 11 बजे से ग्रामीण मचांदुर नाका पहुंचे और सुबह 4 बजे तक नाका में डटे रहे. ग्रामीणों के मुताबिक, रोजाना चारामा क्षेत्र के माहुद, हाराडुला, तेलगुड़ा, भिरौद, खरथा, किलेपार, आरौद समेत अन्य घाटों से रेत की अवैध का अवैध खनन और परिवहन हो रहा है. शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है.

शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीण रातभर मचांदुर नाका के पास डटे रहे. रात्रि में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ग्रामीण शांत हुए और अपने गांव लौटे. ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद रात्रि में ही प्रशासन की टीम ने रेत से भरे हाईवा का पंचनामा तैयार किया, लेकिन वाहन जब्ती की कार्रवाई नहीं की.

ग्रामीणों ने बताया, अवैध रूप से धड़ल्ले से रेत का खनन किया जा रहा है. रेत तस्करों पर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रही. खनिज माफिया एनजीटी के आदेशों का खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button