Karnataka Budget 2023: कांग्रेस की 5 गारंटी पर खर्च होंगे 52 हजार करोड़, सिद्धरमैया ने बजट में किए कई ऐलान
Karnataka Budget 2023: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को कांग्रेस की नई सरकार का पहला बजट पेश किया, जिसमें उन्होंने भारत में निर्मित शराब पर उत्पाद शुल्क 20% बढ़ा दिया है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को कांग्रेस की नई सरकार का पहला बजट पेश किया, जिसमें उन्होंने भारत में निर्मित शराब पर उत्पाद शुल्क 20% बढ़ा दिया है। सिद्धारमैया ने अब तक 14 बजट पेश किए हैं। डिप्टी सीएम के रूप में उन्होंने सात मौके पर राज्य का बजट पेश किया है। इसके अलावा कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि कांग्रेस पार्टी की पांच प्रमुख चुनावी गारंटी को पूरा करने के लिए सालाना 52,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। करीब 1.3 करोड़ परिवारों को इसका लाभ मिलने का अनुमान है।
3.27 लाख करोड़ से अधिक के बजट में प्रत्येक घर को 4,000 से 5,000 रुपये प्रति माह की अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान करने की योजना शामिल है। वादों में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, गरीबों के लिए 10 किलोग्राम मुफ्त अनाज, घर की महिला मुखिया के लिए 2,000 और 3,000 तक का बेरोजगारी भत्ता शामिल है।
कर्नाटक बजट 2023 की बड़ी घोषणाएं
1. कर्नाटक में बीयर सहित शराब महंगी हो जाएगी, क्योंकि बजट 2023 में सभी 18 स्लैब पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क 20% बढ़ाने का प्रस्ताव है। मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में कहा, “आबकारी दरों में वृद्धि के बाद भी हमारे राज्य में शराब की कीमत पड़ोसी राज्यों की तुलना में कम होगी।”
