कर्नाटक: टमाटर से भरे ट्रक को हाईजैक करने वाले दो लोग गिरफ्तार, ट्रक में लोड था ढाई टन माल
टमाटर से भरा ट्रक हाईजैक करने के चर्चित मामले में तमिलनाडु में एक दंपत्ति गिरफ्तार किया गया है। ट्रक में दो टन टमाटर भरा हुआ था। जो बताया जाता है कि करीब ३ लाख रुपये की कीमत है। बेंगलुरु में एक जोड़ी को 2.5 टन टमाटर से भरे ट्रक को हाइजैक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक वेल्लोर निवासी दंपति राजमार्गों पर लूटपाट करने वाले एक गिरोह के सदस्य हैं. दंपत्ति ने 8 जुलाई को चित्रदुर्ग जिले के चिक्काजाला में हिरियुर के एक किसान मल्लेश को रोका. इसके बाद दंपत्ति ने ये दावा करते हुए उससे पैसे ऐंठने की कोशिश की, कि उसके ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मारी है. जब मल्लेश ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो दंपति ने उससे मारपीट की. उसे ट्रक से बाहर निकाल दिया और करीब तीन लाख रुपये से ज्यादा कीमत के 2.5 टन टमाटर से लदे ट्रक को लेकर फरार हो गए.
किसान मल्लेश की शिकायत पर आरएमसी यार्ड पुलिस ने गिरोह का पता लगाया और शनिवार को भास्कर और उसकी पत्नी सिंधुजा को गिरफ्तार कर लिया. वहीं उनके अन्य साथी अब भी फरार हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पता था कि किसान के पास पैसे नहीं है. ऐसे में उन्होंने किसान को धक्का दिया और ट्रक लेकर भाग गए.



