छत्तीसगढ़

कवर्धा ACCIDENT: सड़क हादसे में आरक्षक की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, ASI सहित 2 पुलिसकर्मी घायल

कवर्धा। कबीरधाम जिले में एक ही स्पॉट पर दो हादसे हुए हैं. दर्दनाक हादसे में एक पुलिस जवान की मौत हो गई है. जबकि दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं. जानकारी के मुताबिक बाइक सवार पुलिस आरक्षक खड़े ट्रेलर से टकरा गया. इस हादसे में गंभीर चोट आने से आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर डायल 112 की टीम पहुंची. इस दौरान दो पुलिसकर्मी वाहन के अंदर बैठे थे, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने पुलिस की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में दोनों पुलिसकर्मियों को गंभीर चोट आई है. घयलों का अस्पताल में इलाज जारी है. यह मामला कवर्धा थाना क्षेत्र का है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button