क्राइमछत्तीसगढ़

कवर्धा CRIME: प्रेमिका ने नहीं की शादी… तो ब्वॉयफ्रेंड ने होने वाले पति को भेज दी अश्लील वीडियो

प्रेमिका के अश्लील और छेड़खानी करने का वीडियो उसके होने वाले पति को भेजे जाने का मामला सामना आया है. इस मामले में कवर्धा पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. इस पूरे मामले की शिकायत पीड़िता ने मार्च माह में कवर्धा के कुण्डा पुलिस से की थी.

 पूरा मामला कवर्धा के कुण्डा थानाक्षेत्र का है. आरोपी का नाम बीर सिंह गेदलें है. पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास वीडियो होने की जानकारी पीड़िता के परिजनों को भी थी, उन्होंने आरोपी को समझाईश दी कि वे पीड़िता से कोई सम्पर्क ना रखे और वीडियो डिलीट कर दें. आरोपी प्रेमी ने पीड़िता को धमकी दी थी कि यदि उसने उक्त घटना के बारे में पुलिस को बताया तो वो उसे जान से मार देगा.

पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ धारा 534,506, बी, 509 ख भादवि 67, 67 ए सूचना प्रोद्यागिकी अधिनियम 2000 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button