देश
Khopoli Accident: महाराष्ट्र के खोपोली में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर 7 वाहनों की टक्कर, चार लोग घायल, लगा भीषण जाम
Khopoli Accident: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर गुरुवार भीषण हादसा हो गया। यहां एक ट्रक ने 12 गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था जिससे चालक का नियंत्रण खो गया और वह करीब 12 गाड़ियों को रौंदता चला गया। एक अधिकारी ने बताया कि रायगढ़ जिले में खोपोली के पास ट्रक ने कम से कम 12 गाड़ियों को टक्कर मारी जिसमें छह लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस दल मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कुछ वक्त के लिए मुंबई की ओर जाने वाला यातायात प्रभावित रहा।


