देश

Kolkata doctor rape-murder case: 41 दिन बाद काम पर लौटेंगे सभी जूनियर डॉक्टर्स, कल से शुरू होंगे इमरजेंसी सेवाएं

कोलकाता: कोलकाता में हुए रेप के बाद हत्या की घटना को लेकर अभी पूरे देश में आक्रोश है। कोलकाता में पिछले 41 दिनों से जूनियर डॉक्टर्स धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं, लेकिन अब धरना प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान कर दिया है। आज से सभी डॉक्टर्स अपने काम पर वापस लौटेंगे। हालांकि इस दौरान डॉक्टर सिर्फ आवश्यक सेवाओं के लिए ही काम करेंगे।

आपको बता दें पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों को वापस लौटने की मांग कर रही थी। सुप्रीम कोर्ट ने भी डॉक्टरों को वापस काम पर लौटने को कहा था। जिसके बाद आज सभी जूनियर डॉक्टरों ने अपने काम वापस लौटने की घोषणा की है। शनिवार से सभी डॉक्टर काम पर वापस लौटेंगे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की मदद करेंगे।

बता दें कि कोलकाता कांड को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। इसके विरोध में जूनियर डॉक्टरों ने मोर्चा खोल दिया था और धरने पर बैठने का ऐलान किया था। जिसकी वजह से बंगाल की स्वास्थ्य सेवा पूरी तरह से ठप हो गई थी। अब ममता सरकार ने जूनियर डॉक्टरों की 3 मांगे मान ली है। जिसके बाद अब सभी डॉक्टरों ने प्रदर्शन खत्म का ऐलान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button