Kolkata Rape Case: ‘कोलकाता रेप केस में अपराधियों की तरफदारी ना करें तो बेहतर है, क्योंकि…’ कपिल सिब्बल को अधीर रंजन की नसीहत

कोलकाता: Kolkata Rape Case Latest Update आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले को लेकर पूरा देश उबल रहा है। डॉक्टर, नेता, समाजसेवी सहित सभी वर्ग के लोग सड़कों पर आकर पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। मामले को लेकर जहां एक ओर विपक्ष ममता सरकार पर हमलावर है तो दूसरी ओर टीएमसी में पीड़िता को न्याय दिलाने की बात उठने लगी है। लेकिन इन सब के बीच कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट के वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल को नसीहत दे दी है। अधीर रंजन ने कहा है कि अपराधियों की तरफदारी ना करें तो बेहतर है क्योंकि आप कभी लोकसभा के चुने हुए जनप्रतिनिधि थे। अभी भी राज्यसभा के मेंबर हैं।
Kolkata Rape Case Latest Update मीडिया से बात करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ‘कपिल सिब्बल एक मशहूर वकील है। हिंदुस्तान के कानून जगत में वो एक बड़ा सितारा भी हैं। मैं उनसे ये गुजारिश करूंगा कि आप केस से खुद को वापस कर लो या केस से अलग हो जाओ। मैं बंगाल के आम लोगों के सेंटिमेंट, आम लोगों के गुस्से को देखते हुए हुए कह रहा हूं। अपराधियों की तरफदारी ना करें तो बेहतर है क्योंकि आप कभी लोकसभा के चुने हुए जनप्रतिनिधि थे। अभी भी राज्यसभा के मेंबर हैं।’
