छत्तीसगढ़

कोंडागांवः शाकंभरी बोर्ड के पूर्व सदस्य और कांग्रेस नेता गिरफ्तार, कर रहे थे गांजे की खेती

कोंडागांवः छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने यहां गांजे की खेती करने वाले कांग्रेस नेता अनुराग पटेल को गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने NDPS के मामले में यह कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता अनुराग पटेल कांग्रेस सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ शाकंभरी बोर्ड के सदस्य भी रह चुके हैं। अनुराग पटेल गांजे की खेती कर रहे थे। मामले की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने NDPS की धाराओं के तहत मामला दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button