छत्तीसगढ़

कोरबा ACCIDENT : छठी कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवारों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, 2 युवकों की मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया. इस दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा कुसमुंडा थाना अंतर्गत वैशाली नगर पेट्रोल पंप के पास हुआ है. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने किसी साथी के यहां छठी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. जहां से वापसी के दौरान यह हादसा हो गया.

मृतकों के दोस्त संतोष शर्मा ने बताया कि दोनों संतोष श्रीवास और जे आरमी अपने किसी साथी के यहां छठी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. वहां से घर वापसी के दौरान हादसा हो गया. दोनों मृतक कुसमुंडा खदान में एक ठेका कंपनी में कार्यरत थे.

कुसमुंडा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि घटना के सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. जहां घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज रवाना किया गया. वहीं मृतक की परिजनों को सूचना दे दी गई है. फरार चालक की तलाश की जा रही है.

कुसमुंडा मार्ग पर चलना इन दिनों खतरे से खाली नहीं है. सड़क निर्माण के साथ ही भारी वाहनों के दबाव के चलते जरा सी लापरवाही काफी भारी पड़ सकती है. ऐसा ही कुछ बाइक सवारों के साथ भी हुआ होगा. जिसके कारण उनकी मौत हो गई. फिलहाल, मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button